शिवगढ़ कानपुरा में डीएस सेवन न्यूज की खबर का बड़ा असर: पुलिया का टूटा हिस्सा तोड़ा, दोबारा निर्माण शुरू
खबर की आवाज निंबाहेड़ा तक पहुंची, प्रशासन हरकत में आया
निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा क्षेत्र की भगवानपुरा ग्राम पंचायत के गांव शिवगढ़ कानपुरा में 730 मीटर लंबी निर्माणाधीन सड़क की स्वीकृत राशि 23.25 लाख रुपए है। करीब चार महीने पहले शुरू हुआ काम बीच में रुक गया था और आठ दिन पहले दोबारा शुरू हुआ।
निर्माण के दौरान बनी छोटी पुलिया महज सात दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
मामले की जानकारी पर डीएस सेवन न्यूज की टीम मौके पर पहुंची और टूटी पुलिया का निरीक्षण किया।
ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मशीन चलने से पुलिया का एक हिस्सा टूट गया। इसके बावजूद सात दिन में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से निर्माण सामग्री और मजबूती पर सवाल उठे।
यदि पुलिया गुणवत्ता की कमी से टूटी है तो विभाग को जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराना चाहिए। मशीन या अन्य कारण से नुकसान हुआ है तो भी उचित मरम्मत जरूरी है।
मौके पर टूटी पुलिया की मरम्मत के बजाय उसके ऊपर मिट्टी डालकर काम आगे बढ़ाने की कोशिश की गई। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने टूटे हिस्से पर घेटी और सीमेंट लगाकर लीपापोती भी की थी। इसका फोटो-वीडियो प्रमाण डीएस सेवन न्यूज के पास मौजूद है।
डीएस सेवन न्यूज नेटवर्क की खबर का बड़ा असर हुआ। खबर की आवाज निंबाहेड़ा तक पहुंची। अधिकारियों से बातचीत के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिया के टूट रहे हिस्से को तोड़ दिया गया। अब आज से उस हिस्से का दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।