आपसे ज्यादा नाकारा शिक्षा मंत्री नहीं देखा..." मदन दिलावर की नसीहत पर भड़के आशुतोष रांका !

भैंसों के तबेले में पढ़ रहे बच्चों पर शिक्षा मंत्री को फर्क नहीं पड़ता: आशुतोष रंका का मदन दिलावर पर हमला, बोले- ‘नाकारा, नाकाम और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री’
डीएस सेवन न्यूज राजस्थान में आशुतोष रंका और सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का मामला अब सियासी संग्राम में बदल गया है। एक तरफ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाने की नसीहत दी है, तो दूसरी तरफ आशुतोष रंका ने शिक्षा मंत्री पर तीखा पलटवार किया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है। साथ ही उन्होंने शिक्षक, अभिभावक और आमजन से विद्यालयों का वातावरण खराब करने वाले प्रयासों से बचने की अपील की।

शिक्षा मंत्री की इस पोस्ट पर आशुतोष रंका ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे ज्यादा नाकारा, नाकाम और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री पूरे देश में नहीं होगा। रंका ने कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर दो मिनट बात करने का दम नहीं है और आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ गुंडागर्दी और हिंसा फैलाना आता है।
आशुतोष रंका ने आगे कहा कि उनके बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहें, इससे शिक्षा मंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चाहती है कि प्रदेश के बच्चे भी अनपढ़ और गुंडे बनें। रंका ने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री का समय खत्म हो चुका है और जितनी गुंडागर्दी करनी है, कर लें।

वहीं, गांव में हुए घटनाक्रम के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई और आशुतोष रंका सहित उनकी टीम को वहां से हटना पड़ा। ग्रामीणों के उग्र होने और गाड़ियों के कांच टूटने की बात भी सामने आई है।

पूरे घटनाक्रम के बाद शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की स्थिति और कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर सरकार और आशुतोष रंका के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post