राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं साइंस की कॉपियों को परीक्षक ने जांचा ही नहीं और मनमाफिक नंबर दे दिए। विद्यार्थियों को जब कम नंबर मिले तो उन्होंने फिर से जांच करवाई। इसके बाद पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

बोर्ड प्रशासन परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक को स्पेशल केस बनाकर भेजेगा।
परीक्षक की ओर से दिया गया जवाब।
3 स्टूडेंट्स ने दर्ज करवाई थी आपत्ति
बारां के 3 स्टूडेंट्स ने बोर्ड में आपत्ति दर्ज करवाई कि जो कॉपियां डाउनलोड की गई हैं, वे जांची ही नहीं गई हैं। इस पर बोर्ड प्रशासन में खलबली मच गई। बोर्ड ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल तीनों कॉपियां चेक करवाईं तो उनमें एक भी सवाल चेक किया हुआ नहीं मिला। बोर्ड ने परीक्षक को बुलाया। परीक्षक निमिषा रानी अजमेर के भगवानगंज स्कूल में शिक्षिका ह
जो जवाब सही थे, उसमें भी 0 नंबर दे दिए
छात्र : मयंक नागर, विष्णुनगर, बारां। रोल नंबर 1990883, साइंस में 58 नंबर आए। जो सवाल सही थे, उसमें भी 0 नंबर दे दिए।