सोमवार देर रात तक कई वार्ताओं का दौर चला, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर एक रिसीवर की नियुक्ति कर दी।
• कुर्क का नोटिस भी सिटी पैलेस के गेट पर लगाया गया है। नोटिस को भी रात करीब एक बजे दो बार बदला गया।
• दूसरे नोटिस में दोनों से ओर से हुई पत्थरबाजी की घटना का जिक्र किया गया है।
• नोटिस में बताया गया है कि प्रशासन ने विवादित स्थल सिटी पैलेस स्थित बड़ी पोल से धुणी और जनाना महल तक जाने के रास्ते और धुणी वाले स्थान को कुर्क कर लिया और घंटाघर थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त कर दिया है।
वहीं, विश्वराज सिंह मेवाड़ रात करीब 1.30 बजे बिना धूणी दर्शन किए अपने निवास समोर बाग लौट गए।
• वे करीब 8 घंटे तक समर्थकों के साथ सिटी पैलेस के बाहर डटे रहे। कुर्क की जानकारी मिलने और प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद विश्वराज सिंह ने अपने समर्थकों से बात भी की
दूसरी ओर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा- स्थिति काबू में है। लोगों का निकलना शुरू हो गया है। कुछ बातों को लेकर सहमति बनी, कुछ पर नहीं। विवादित एरिया पर रिसीवर नियुक्त किया गया है।