उदयपुर में विश्वराज सिंह मेवाड़ आज करेंगे एकलिंगजी के दर्शन, कंधे पर चांदी की छड़ी धारण कराएंगे
उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में छिड़ा विवाद अब भी जारी है। दोनों पक्षों की ओर से मंगलवार को एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। वहीं, कलेक्टर ने सिटी पैलेस के आसपास धारा-163 (पहले 144) लागू कर दी है। इस बीच आज पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगजी (भगवान शिव को समर्पित मंदिर) के दर्शन करेंगे। यह भारत के सबसे प्रचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 734 ई. में बप्पा रावल ने करवाया था। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार में जब भी राजतिलक की रस्म निभाई जाती है तो उस सदस्य की परंपरानुसार इस मदिर में दर्शन करने होते हैं। इसलिए विश्वराजसिंह मेवाड़ राजतिलक की रस्म के दो दिन बाद आज इस मंदिर में दर्शन करेंगे। विश्वराज सिंह के कंधे पर चांदी की छड़ी धारण कराई जाएगी।