विश्वराज सिंह मेवाड़ का खून से राजतिलक की रस्म हुई:* चित्तौड़गढ़ किले में 21 तोपों की सलामी दी उदयपुर के दोनों कार्यक्रमों में विवाद की स्थिति
उधर, उदयपुर के सिटी पैलेस धूणी दर्शन को लेकर विवाद गहरा रहा है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कहा- प्रशासन ने मध्यस्थता कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दूसरे पक्ष ने दो विधिक नोटिस जारी कर बिना अनुमति पैलेस में और एकलिंगजी मंदिर में प्रवेश पर चेताया है। दूसरी तरफ विश्वराज सिंह मेवाड़ का पक्ष सिटी पैलेस में जाने के लिए अड़ा है