जयपुर के उत्कर्ष कोचिंग क्लासेज में दो दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं. चलती क्लास में हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. यहां गंभीर हालात में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महेश नगर थाना इलाक़े के गोपालपुरा इलाके की घटना के बाद से परिजनों में कोहराम है. रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे हैं.
उत्कृष कोचिंग क्लासेज के प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस को बुलाया अन्य छात्रों ने बेहोश छात्र-छात्राओं को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला और पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत में सुधार है उधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई