DS7NEWS NETWORK जयपुर: आयकर छापेमारी अब अंतिम चरण में, आज देर रात तक समाप्त भी हो सकती आयकर कार्रवाई, पहली बार आयकर छापे में मिला क्रिप्टो करेंसी खाता, विश्वस्त सूत्रों ने दी अहम जानकारी, आयकर अधिकारियों को छापेमारी में मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता, पहली बार राज्य में किसी छापेमारी में उजागर हुआ क्रिप्टो करेंसी खाता, करदाता का क्रिप्टो करेंसी खाते का पासवर्ड देने से इनकार, विभाग ने खाता संचालक एजेंसी को भेजे खाता फ्रीज करने के निर्देश,
सभी 22 ठिकानों पर रविवार को चौथे दिन भी आयकर छापेमारी जारी, टेंट, वेडिंग प्लानर और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कारोबारियों के आयकर छापे का मामला, आयकर छापेमारी में जब्त नकदी अब बढ़कर पहुंची 8 करोड़ 76 लाख रुपए, 7.86 करोड़ रुपए मूल्य के 9.53 किलो स्वर्णाभूषण भी किए जब्त, सभी 20 लॉकर्स खुले, मिली ज्वैलरी व निवेश दस्तावेज, खंगाले जा रहे पकड़े गए फोन, लैपटॉप, ईमेल, क्लोनिंग पर भी बताए जा रहे अनेक डिजिटल दस्तावेज, वॉट्सएप चैट में भी लेनदेन का उल्लेख पकड़ा, तालुका टेंट हाउस व इससे जुड़े कारोबारियों,वेडिंग प्लानर भावना चारण, गुंजन सिंघल, जे. ओबेरॉय केटर्स, मेपसोर के मुकेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रीतेश शर्मा, इंडियन वेडिंग प्लानर के आनंद खंडेलवाल, इनसे जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर हो रही छापेमारी, आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा कर रही छापेमारी
DS7NEWS NETWORK
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS