जयपुर के भांकरोटा अग्निकांड में अब तक 9 लोगों की मौत, 15 मरीजों की हालात बताई जा रही नाजुक

DS7NEWS NETWORK  जयपुरः जयपुर के भांकरोटा में अग्निकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. SMS अस्पताल ने बुलेटिन जारी किया है. जिसके मुताबिक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 1 मौत जयपुरिया अस्पताल में हुई है. जिसको लेकर SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने जानकारी दी. जबकि 15 मरीज 50 फीसदी से ज्यादा झुलसे हुए है. जिनकी हालात बताई जा रही है. अस्पताल में कुल 43 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे. लेकिन फिलहाल 28 मरीजों का इलाज चल रहा है.

मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता का ऐलानः

अथाह शोक की इस घड़ी में हमारी सरकार द्वारा मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी इतनी अनुग्रह राशिः

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

हादसे में प्रभावित वाहनः

करीब 30 से 40 वाहन आग की चपेट में आए, जिनमें 19 ट्रक, 2 यात्री बसें, 2 गैस टैंकर, 3 कारें और दो पिकअप वाहन शामिल हैं. आग में झुलसे हुए लोगों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मौके पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति की मौत SMS अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post