उदयपुर न्यू ईयर पर रेव पार्टी, 13 युवतियों सहित 40 गिरफ्तार 10 वाहन जब्त, बाहर से बुलाई थी युवतियां नशे की सामग्री भी मिली

DS7NEWS NETWORK  उदयपुर न्यू ईयर पर रेव पार्टी, 13 युवतियों सहित 40 गिरफ्तार, 10 वाहन जब्त, बाहर से बुलाई थी युवतियां, नशे की सामग्री भी मिली
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढीकली स्थित एक होटल में रेव पार्टी करते 40 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 13 युवतियां भी शामिल हैं। होटल से अवैध शराब, गांजा भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि ढिकली स्थित होटल केसर विला में रेव पार्टी की सूचना मिली। आयोजकों द्वारा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर रेव पार्टी का विज्ञापन किया जा रहा था

 पार्टी के लिए श्री स्टार कैटेगरी रूम, इवनिंग पार्टी, खान-पान, शराब आदि के लिए 11,999 रुपए के पास आयोजकों की ओर से बेचे जा रहे थे। इस पर वृत्ताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रतनू व टीम को भी शामिल किया। प्रताप नगर SHO भरत योगी ने बताया- होटल केसर विला की लॉबी में कुछ युवतियां और युवक बैठे थे। इसी लॉबी के आगे एक बड़ा डांस फ्लोर बनाया गया था। जहां डीजे साउंड बज रहा था। यहां युवतियां अश्लील डांस कर रही थी और युवक नोट हवा में उड़ा रहे थे। इसी के साथ कुछ नोट फर्श पर भी पड़े थे। मौके पर युवतियों के साथ कुछ युवक अश्लील डांस भी कर रहे थे 
DS7NEWS NETWORK 
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS

Post a Comment

Previous Post Next Post