उदयपुर में रेव पार्टी के 40 आरोपियों में से 36 को जेल भेजा, इनमें 13 युवतियां, बाकी 4 रिमांड पर

उदयपुर मरेव पार्टी के 40 आरोपियों में से 36 को जेल भेजा, इनमें 13 युवतियां, बाकी 4 रिमांड पर
प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात में रेव पार्टी करने वाले 4 आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं देह व्यापार, मुजरा और पार्टी करने आई 13 युवतियों समेत 36 आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया


 खास बात यह है पुलिस गुरुवार को जब सभी आरोपियों को बस में बैठाकर कोर्ट पहुंची तो इन्हें देखने के लिए कोर्ट में अधिवक्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि रेव पार्टी करने वाली 13 युवतियों समेत 40 आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य आरोपी मुरादाबाद (यूपी) हाल आयड़ निवासी अरमान हुसैन उर्फ आशु उर्फ अस्मान, भीलवाड़ा निवासी सलीम मोहम्मद, कोटा निवासी दयाराम मेघवाल और सवीना निवासी साहिल अली को कोर्ट ने 4 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रेव पार्टी में लाए गए गांजे, महंगी शराब और अन्य नशीली वस्तुओं के खरीद-फरोख्त के बारे में चारों आरोपियों से पूछताछ करेगी
DS7NEWS NETWORK 
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS

Post a Comment

Previous Post Next Post