DS7NEWS NETWORK मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एसएफएबी (स्ववित्त पोषित सलाहकार मंडल) कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बावजूद बुधवार को उनके सेवा विस्तार संबंधी कार्यदिश जारी नहीं हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन पर कर्मचारी कहीं काम पर लौटे तो कहीं कामकाज ठप रहा। शाम तक कार्यदिश जारी नहीं होने पर कर्मचारियों ने गुरुवार से फिर हड़ताल की चेतावनी दी है। एसएफएबी कर्मचारियों का सेवा विस्तार संबंधी कार्यदिश 31 दिसम्बर को समाप्त हो गया था। ऐसे में शीतकालीन अवकाश के बाद 2 जनवरी को जैसे ही विश्वविद्यालय खुला इस व्यवस्था के तहत लगे करीब 300 कार्मिक हड़ताल पर उतर आए। ऐसे में विश्वविद्यालय के कई कामकाज ठप हो गए। मंगलवार को कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय अतिथि गृह में कुलपति की मौजूदगी के दौरान बाहर धरना दे दिया। इसके बाद डीन डायरेक्टर्स की बैठक बुलाकर मामले पर मंथन किय गया और दो माह सेवा विस्तार का निर्णय लिया। आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर बुधवार से काम पर लौटने की बात कही। बुधवार को विश्वविद्यालय खुलने पर साइंस व कॉमर्स कॉलेज को छोड़कर ज्यादातर विभागों के कर्मचारी काम पर लौट गए। साइंस कॉलेज में सेवा विस्तार का कार्यदिश नहीं होने से अधिष्ठाता ने कर्मचारियों की जोइनिंग नहीं ली। जबकि कॉमर्स कॉलेज के कर्मचारी कापदिश नहीं आने की बात कहते हुए खुद ही काम पर नहीं लौटे। उधर, जब शाम तक सेवा विस्तार के कापदिश जारी नहीं हुए तो कर्मचारी संघ ने गुरुवार से फिर हड्ताल का ऐलान कर दिया
DS7NEWS NETWORK
University update
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS
Tags
Breaking News