डबोक में चोरों ने एक रात में 10 घरों को बनाया निशाना, 6 जगह से लाखों की नकदी चुरा ले गए
DS7NEWS NETWORK डबीक थाना क्षेत्र में चीरों ने एक रात में 10 घरों को निशाना बनाया। छह हथियारबंद बदमाशों ने 4 मकानों से एक लाख रुपए और चांदी के जेवर चुत लिए। ये परिवार कार्यक्रम में शामिल होने गांव से बाहर गए हुए थे। इसके अलावा चार मकानों पर चोरी का प्रयास किया, लेकिन मालिकों के जागने घर भाग गए। चोर दुकान-मकान के बाहर लगे बाथ तक चुरा ले गए। ग्रामीणों ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दूस डांगियान, डबोक निवासी प्रेमपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दी कि 22 जनवरी की रात एक बजे 6 चीर हथियार लडु लेकर गांव में घुसे। पहली चोरी रावत बस्ती के मांगीलाल मीणा के घर पर की। वहां से 30 हजार रुपए और चांदी के जेवर चुरा लिए। इसके बाद आमली वाली गली में मेघराज डांगी के मकान के बाहर पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने से चोरों ने वारदात नहीं की। ब्रह्मपुरी नदी के पास गंगा बाई के मकान के बाहर खिड़की से लोहे की ग्रिल निकाल कर अंदर घुसे और 10 हजार रुपए चुरा लिए। रात 2 बजे चौर गाडियों की पोल में शंकर लाल डांगी के घर में घुसे। शोर सुनकर चोर भाग गए। इसके बाद पीपली चौक में प्रेमशंकर के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में रखी पेटी से 4 हजार रुपए और दी जोड़ी चांदी की पायल चुरा लिए। पास में ही ओमप्रकाश सोनी के मकान का ताला तोड़ा और 55 हजार रुपए चुरा लिए। नारायण डांगी के मकान की खिड़की तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। फिर पास के भूरालाल डांगी के मकान के बाहर लगा बल्ब चुरा लिया और मेन गेट बाहर से बंद कर दिया। जाग होने पर चोर वहां से भाग निकले। गांव के मुख्य मार्ग पर मनीष डांगी की दुकान के बाहर से बल्ब पुरा रा लिया। रात 3 बजे मंदेसर रोड पर रतन डांगी के मकान में टॉर्च में रोशनी डाली। परिवार के जागने पर वहां से भाग निकले। एक साथ इतनी वारदातें होने पर ग्रामीण जाग गए और चोरों की तलाशना शुरू किया। लेकिन बदमाप्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है
DS7NEWS NETWORK
Breaking News
Tags
Breaking News