गोगुंदा क्षेत्र में रेव पार्टी व वेश्यावृति करने के आरोप में 28 युवक-युवतियां गिरफ्तार, लड़कियां अश्लील डांस, लड़के नोट उड़ाते मिले

उदयपुर में 2 फार्महाउस पर चल रही थी रेव पार्टीः लड़कियां अश्लील डांस करती मिली, लड़के उड़ा रहे थे नोट
DS7NEWS NETWORK 
उदयपुर पुलिस ने 2 फार्म हाउस पर चल रही रेव पार्टी से 5 राज्यों के 28 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पार्टी में अमेरिकी युवक (NRI) भी शामिल था, जिसके पास से 4 हजार डॉलर भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से गांजा, शराब और आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 टीमें बनाकर देर रात 2 फार्म हाउस पर दबिश दी तो यहां लड़‌कियां अभ्लील कपड़ों में नाच रही थी और युवक नोट उड़ा रहे थे। कुछ करेंसी जमीन पर भी बिखरी हुई थी। पार्टी में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपए का टिकट रखा गया था। एसपी योगेश गोयल ने बताया- रेव पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। पुलिस ने पहले इस पार्टी का का वेरिफिकेशन किया और फिर दबिश दी। पुलिस जब फार्म हाउस के अंदर पहुंची तो तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था और हॉलनुमा कमरे में युवतियां डांस कर रही थी। पुवतियां कम और अग्लील कपड़ों में थी, जबकि यहां मौजूद युवक उन पर नीट उड़ा रहे थे। मौके से एक गुजरात नंबर की कार भी बरामद की गई है। गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया- उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके के माताजी का खेड़ा में पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस पर शनिवार देर रात 1 बजे दबिश दी। वहीं खुमानपुरा स्थित द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर दूसरी टीम ने रविवार सुबह करीब 3:30 बजे कार्रवाई की। दोनों फार्म हाउस के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। युवक-युवतियों से पूछताछ करने और अन्य जानकारी जुटाने में 13 घंटे लग गए। दोनों फार्म हाउस से पुलिस 10 युवतियों और 18 युवकों को लेकर रविवार दोपहर 4 बजे गोगुंदा बाने पहुंची
DS7NEWS NETWORK 
Breaking News

Post a Comment

Previous Post Next Post