जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के हड़मतिया मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ, जिसमें महिलाओं से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में लगभग आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को छोटी सादड़ी स्थित जयचंद मोहिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है
महिलाओं ने बताया कि छोटीसादड़ी के करजू गांव की लगभग 20 महिलाएं पिकअप में सवार होकर नीमच स्थित खाटू श्यामजी के दर्शन करने जा रही थीं। इस दौरान हड़मतिया मोड़ पर अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से महिलाएं घबरा गईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 5 महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। घायल महिलाओं में चांदी बाई पत्नी हरीश लौहार, लीला बाई पत्नी मोतीलाल जणवा, रसीला पत्नी दिनेश जणवा, सोहनी पत्नी राजू जणवा, और आशा पत्नी दशरथ जणवा शामिल हैं। सभी महिलाएं करजू गांव की निवासी हैं
DS7NEWS NETWORK
Breaking News
Tags
Breaking News