पाली में परेड के दौरान बेहोश हुई छात्रा
DS7NEWS NETWORK पाली जिले के बाली-देसूरी में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल लड़की अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।
वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की कक्षा 11 की छात्रा है। उसका नाम साक्षी है।
मौके पर मौजूद तहसीलदार हरेंद्र सिंह ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से साक्षी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों के अनुसार, साक्षी की हालत अब स्थिर है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है
DS7NEWS NETWORK