नाबालिग बेटी का मां ने प्रेमी से करवाया दुष्कर्म दो महीने तक करते रहे दरिंदगी,

    यह तस्वीर एक ए से जनरेट की गई है 
  इस घटना का इस फोटो से कोई लेना-देना नहीं है
DS7NEWS NETWORK कभी भी किसी की फोटो उजागर नहीं करता है ऐसा करने वालों की कड़ी निंदा करता है

DS7NEWS NETWORK फलोदी  लोहावट थाने में एक दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। 
 एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां पर ही आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रेप करवाया। मना करने पर जान से मारने की धमकी देती। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर मां व प्रेमी को हिरासत में लिया गया है

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मां ही अपने एक प्रेमी के साथ मिलकर बेटी से गलत काम करवाती थी। पीड़िता की मां पिछले कई सालों से कृषि हिस्सेदारी से काम करती थी। इस दौरान वह नाबालिग लड़की को कुएं पर साथ रखती थी। वहां पर गलत काम करने के लिए मजबूर करती थी। मना करने पर जान से मारने की धमकी देती थी।

नाबालिग ने वीडियो में घटना की पूरी हकीकत बयां की। वीडियो में नाबालिग ने बताया कि उसकी मां व आरोपी दोनों जबरन मुझे शराब पिलाई। आरोपी ने जबरदस्ती की। मेरे साथ हुए गलत काम की शिकायत मतोड़ा और लोहावट थानों में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
DS7NEWS NETWORK
Breaking News

Post a Comment

Previous Post Next Post