गर्लफ्रेंड के लिए शेर के पिंजरे में गुसा युवक कई टुकड़ों में आई लाश बाहर

DS7NEWS NETWORK 
उज्बेकिस्तान के पार्केट में एक निजी चिड़ियाघर में ज़ूकीपर की दर्दनाक मौत का एक खौफनाक मामला सामने आया है. 44 साल के एफ. इरिसकुलोव ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में ऐसा कदम उठाया, जो उनकी जान पर भारी पड़ गया. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इरिसकुलोव ने नाइट शिफ्ट के दौरान सुबह 5 बजे शेरों के पिंजरे का ताला खोला. वह शेरों के करीब जाकर उनकी वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे, जिसे बाद में वह अपनी गर्लफ्रेंड को भेजने वाले थे. शुरुआत में शेर शांत बैठे हुए थे.

उन्होंने 'सिंबा' नाम के शेर को शांत रहने के लिए कहा और उसकी गर्दन पर हाथ फेरने लगे. बताया जा रहा है कि शेरों के पिंजरे का गेट खुला रह जाने की वजह से शेर बाहर निकल आए थे. जूकीपर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक शेर ने उन पर हमला कर दिया. वीडियो में इरिसकुलोव बार-बार 'शांत रहो, शांत रहो' कहते हुए सुने गए, लेकिन शेरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. वीडियो में जूकीपर की चीखें और शेरों के काटने की आवाजें भी साफ सुनाई देती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, शेरों ने उन्हें मार डाला और पूरी तरह से अपना शिकार बना लिया. यह वीडियो इतना विभत्स है कि इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता
DS7NEWS NETWORK 
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS

Post a Comment

Previous Post Next Post