JEE में फेल होने पर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा— ‘मम्मी-पापा सॉरी’

JEE में फेल होने पर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा— ‘मम्मी-पापा सॉरी’
गोरखपुर – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11वीं कक्षा की छात्रा अदिति मिश्रा ने JEE Mains के पहले सेशन में फेल होने के बाद आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा— "मम्मी-पापा सॉरी। मुझे माफ कर दो, मैं ये नहीं कर पाई।"

हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बेतियाहाता में मोमेंटम कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही अदिति 2 साल से JEE की तैयारी कर रही थी। वह सत्यदीप गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। 12 फरवरी को उसने अपने कमरे में स्टोल से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पिता से की थी आखिरी बातचीत

रिजल्ट आने के एक दिन पहले ही अदिति ने अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी। उसने अपने पिता से मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए कहा था। लेकिन अगली ही सुबह, जब उसकी रूममेट बाहर गई हुई थी, तभी अदिति ने यह दर्दनाक कदम उठा लिया।

रूममेट को हुआ शक, तब खुला राज़

जब अदिति की रूममेट वापस लौटी और उसने दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर अदिति को फंदे से लटकता देख उसने तुरंत हॉस्टल वॉर्डन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post