निंबाहेड़ा: दूल्हे की कार में लगी भीषण आग

निंबाहेड़ा: दूल्हे की कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

निंबाहेड़ा। नगर के रेलवे पुलिया के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बारात की कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह कार मध्य प्रदेश से सांवलियाजी जा रही बारात का हिस्सा थी। कार में दूल्हा और उनके परिजन भी मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें DS7 News Network के साथ।

(निंबाहेड़ा से DS7 News की रिपोर्ट)


Post a Comment

Previous Post Next Post