चित्तौड़गढ़ कोटा-उदयपुर हाइवे पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.405 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुंदेल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीबीएन चित्तौड़गढ़ की टीम ने कोटा-उदयपुर राजमार्ग पर 2.405 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन की एक टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले में कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 2.405 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अफीम के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया जारी
सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।
DS7 NEWS NETWORK
Tags
Breaking News