चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस से भरा टेंकर पलटा बड़ा हादसा टला

बेगूं: चित्तौड़गढ़-कोटा मार्ग पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर नितिन स्पिनर्स के सामने एचपी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह और बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से टैंकर को हटाने का कार्य जारी है ताकि सड़क पर यातायात सुचारु रूप से बहाल किया जा सके
DS7NEWS 

Post a Comment

Previous Post Next Post