उदयपुर: हाईवे पर खून से सना युवती का शव मिला, पुलिस पहचान में जुटी
उदयपुर, DS7 News Network: उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर एक युवती का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान थे, और उसका चेहरा खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
हाईवे पर मिला खौफनाक मंजर
जानकारी के अनुसार, शव आसाम पेट्रोल पंप के सामने हाईवे के डिवाइडर के पास पड़ा मिला। सुबह के समय राहगीरों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई या फिर किसी अन्य कारण से, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
DS7 News Network लगातार इस घटना से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
Tags
Breaking News