नाथद्वारा हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, 3 साल में 5 वन्यजीवों ने गंवाई जान

नाथद्वारा हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, 3 साल में 5 वन्यजीवों ने गंवाई जान
उदयपुर। नाथद्वारा हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार रात ज्ञानगढ़ रेस्टोरेंट ढाबा के सामने एक वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे एकलिंगजी महादेव कट से आगे हुआ।

मृत तेंदुआ लगभग तीन साल का नर था। दुर्घटना स्थल उदयपुर-राजसमंद जिले की सीमा से सटा होने के कारण दोनों जिलों के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। चूंकि यह क्षेत्र उदयपुर सीमा में आता है, इसलिए उदयपुर वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया।

बुधवार सुबह अंबेरी नाका पर तेंदुए का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को प्रतापनगर स्थित रेंज कार्यालय ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तीन साल में पांच वन्यजीवों की गई जान

उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर यह इस साल का पहला मामला है, लेकिन बीते तीन वर्षों में इस हाईवे पर वाहन टक्कर से पांच वन्यजीवों की जान जा चुकी है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के उपायों को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है

DS7 News Network लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है

Post a Comment

Previous Post Next Post