चित्तौड़गढ़ सांवरिया सेठ भंडार: चौथे चरण की गणना में दानराशि 22 करोड़ के पार, शेष गणना कल"

सांवरिया सेठ के भक्तों की अटूट श्रद्धा: भंडार में अब तक 22 करोड़ से अधिक की दानराशि एकत्रित
चित्तौड़गढ़, 19 मार्च 2025
श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था का सैलाब एक बार फिर देखने को मिला। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी (13 मार्च 2025) को खोली गई मंदिर की भंडार दानपेटी की गणना का चौथा चरण पूरा हो गया है। इस चरण में 4 करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपये की दानराशि प्राप्त हुई है।

अब तक किए गए चार चरणों में कुल 22 करोड़ 15 हजार रुपये की दानराशि एकत्रित हो चुकी है। भक्तों की ओर से चढ़ाए गए इस दान में नकद के अलावा सोना-चांदी के आभूषण भी शामिल हैं।

गणना का अगला चरण 20 मार्च को

मंदिर समिति के अनुसार, शेष दानराशि की गणना 20 मार्च 2025 को पंचम चरण में की जाएगी। यह दानराशि मंदिर के विकास कार्यों, जनसेवा और धार्मिक गतिविधियों में उपयोग की जाएगी।

हर साल बढ़ रही है श्रद्धा

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं

DS7 News Network – आपकी खबर, आपकी भाषा


Post a Comment

Previous Post Next Post