बॉयफ्रेंड के साथ पति के किए 15 टुकड़े फिर सीमेंट में शव में छिपाए

मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के 15 टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य खबर:
मेरठ: प्यार में पागल एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जानकर किसी की भी रूह कांप उठे। मामला मेरठ का है, जहां पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें ड्रम में भरकर सीमेंट से ढक दिया।

मृतक सौरभ मर्चेंट नेवी में कार्यरत था और हाल ही में लंदन से पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आया था। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के बाद मुस्कान और साहिल शिमला घूमने चले गए। जब सौरभ के परिजनों ने उससे संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने जांच के दौरान मुस्कान से पूछताछ की, जिसमें उसने सच उगल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुस्कान और साहिल के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। सौरभ के अचानक घर आने से दोनों घबरा गए और उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है

(DS7 NEWS NETWORK पर बने रहें ताज़ा खबरों के लिए)

Post a Comment

Previous Post Next Post