चित्तौड़गढ़ शहर में कल होगा ब्लैकआउट, सायरन गूंजेंगे: युद्ध जैसी मॉक ड्रिल की तैयारी

चित्तौड़गढ़ सहित राजस्थान के 28 शहरों में कल होगा ब्लैकआउट, सायरन गूंजेंगे: युद्ध जैसी मॉक ड्रिल की तैयारी
DS7 News Network 
डीएस 7 न्यूज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सहित राज्य के 28 शहरों में कल यानी 7 मई को एक विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर हो रही इस ड्रिल का उद्देश्य संभावित युद्ध जैसे हालात में नागरिकों को सुरक्षित रखने की तैयारी करना है।

इस मॉक ड्रिल के तहत इन शहरों में रात के समय सायरन बजाए जाएंगे और ब्लैकआउट किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सिविल डिफेंस की टीमों ने मंगलवार से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ड्रिल से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन
प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड अलर्ट, ब्लैकआउट प्रक्रिया, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने जैसे कई पहलुओं का अभ्यास किया जाएगा।

1971 की यादें ताजा
सरहदी इलाकों में रहने वाले नागरिकों ने कहा है कि इस तरह की व्यापक तैयारियां उन्होंने पिछली बार 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान देखी थीं। यह मॉक ड्रिल उन तैयारियों की पुनरावृत्ति है, जो नागरिकों और प्रशासन दोनों के लिए बेहद जरूरी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post