मंगलवाड़ चौराहे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 2 से 3 लोग घायल
DS7 News Network | चित्तौड़गढ़ | 6 मई 2025
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ चौराहे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 2 से 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में सहायता की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता दी गई, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Tags
Breaking News