सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने संविदा कर्मियों के कार्य समय में किया बदलाव, अब 7 घंटे लगातार करनी होगी ड्यूटी
डीएस 7 न्यूज उदयपुर सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) ने गर्मी के मौसम को देखते हुए संविदा कर्मचारियों के कार्य समय में बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया है कि 1 मई से 15 जुलाई तक सभी संविदा कर्मियों को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार ड्यूटी करनी होगी। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार का लंच ब्रेक नहीं मिलेगा।
इससे पहले कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होती थी, जिसमें आधे घंटे का मध्याह्न अवकाश (लंच ब्रेक) भी शामिल था।
इस संबंध में सुविवि के रजिस्ट्रार डॉ. वृद्धिचंद गर्ग द्वारा औपचारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार यह नया समय विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों और विभिन्न विभागों में एफएफएबी योजना के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों पर लागू होगा।
प्रशासन का मानना है कि इस परिवर्तन से गर्मी के मौसम में कर्मचारियों को दोपहर की तेज धूप में कार्य स्थल से लौटने में आसानी होगी, हालांकि कर्मचारियों के बीच बिना ब्रेक लगातार 7 घंटे कार्य को लेकर कुछ असंतोष भी देखा जा रहा है।
DS7 News Network लगातार इस विषय पर अपडेट देता रहेगा।
Tags
University update