आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हालात बेकाबू
10 दिन बाद भी नहीं सुधरे हालात, रेजिडेंट भूख हड़ताल पर, हॉस्टल में करंट का डर, छात्र बोले- “जान बची तो पढ़ाई करेंगे”
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत के 10 दिन बाद भी व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं। शुक्रवार को भी रेजिडेंट भूख हड़ताल पर डटे रहे। वहीं दिलशाद भवन पीजी हॉस्टल में फिर से वॉटर कूलर में करंट आने की शिकायत सामने आई।
गुरुवार रात एक रेजिडेंट डॉक्टर को वॉटर कूलर से करंट का झटका लगा। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। जब निलंबित चीफ वार्डन ने बोर्ड उखाड़ा तो छात्रों का गुस्सा और भड़क गया।
हॉस्टल में करंट से दहशत, छात्र बैग लेकर नीचे उतरे
घटनाओं से घबराए छात्र शुक्रवार को अपने बैग और कपड़े लेकर हॉस्टल से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि,
“यहां हर जगह करंट है, वॉशरूम, नल, दीवारें – सब खतरनाक हो गई हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। हम अपनी जान को खतरे में नहीं डाल सकते
छात्रों ने बताया कि उनके माता-पिता भी हॉस्टल खाली करने के लिए कह रहे हैं। एक छात्र ने कहा,
“यहां के हॉस्टल बेहद जर्जर हैं, कई सालों से मरम्मत नहीं हुई। हर जगह रिसाव और शॉर्ट सर्किट की स्थिति है।”
जयपुर में सरकार से मिला प्रतिनिधिमंडल
उधर, रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सेवदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। आज यह प्रतिनिधि मंडल राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव से मुलाकात कर हालात की गंभीरता से अवगत कराएगा
प्रशासन का दबाव: अभिभावकों को भेजा पत्र
वहीं, आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस छात्रों के परिजनों को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा गया कि
20 जून से कई छात्र कॉलेज नहीं आ रहे, यदि उपस्थिति 75% से कम हुई तो उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा
यह पत्र ऐसे समय आया है जब छात्र सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि हॉस्टल में रहना अब खतरे से खाली नहीं
DS7NEWS NETWORK पर आप बने रहें, हम आपको अपडेट देते रहेंगे।
रिपोर्टर: जिन्नत खान, उदयपुर
Tags
Breaking News