जन्मदिन पर जनसेवा का संकल्प – प्रहलाद प्रजापत ने स्वास्थ्य केंद्र को भेंट की BP मशीन
डीएस सेवन न्यूज बिनोता निंबाहेड़ा। भाजपा पश्चिम मण्डल निम्बाहेड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रहलाद प्रजापत बिनोता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोता को ब्लड प्रेशर नापने की मशीन भेंट की। यह मशीन अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए दी गई।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश मेघवाल, शक्ति सिंह शक्तावत, रामचंद्र खटीक, कैलाश सुथार, परसराम कुमावत, गोविन्द कुमावत, राजेश आचार्य, चतर सिंह राजपूत, रानी आचार्य, पुष्कर रेणा, समरथ मेनारिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रहलाद प्रजापत के इस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सराहना की।
– DS7NEWS NETWORK, BINOTA
Tags
Breaking News