चित्तौड़गढ़ निकुंभ में पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 198 किलो अवैध चंदन की लकड़ी जब्त

चित्तौड़गढ़: निकुंभ में पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 198 किलो अवैध चंदन की लकड़ी जब्त

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, निकुंभ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध मकान पर छापा मारा और 198 किलो 300 ग्राम अवैध चंदन की गीली लकड़ी जब्त की।

इस कार्रवाई में कलंदर खेड़ा गांव स्थित सलीम पुत्र भंवर खा उर्फ भमरू खा के किराए के मकान को निशाना बनाया गया, जहां छोटे-छोटे टुकड़ों में काटी गई चंदन की लकड़ी बोरियों, कार्टनों और प्लास्टिक के कट्टों में पैक करके छिपाई गई थी।

 सूचना से कार्रवाई तक...

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसटी टीम को इस अवैध स्टॉक की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर थाना अधिकारी रामसिंह के निर्देशन में निकुंभ थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने मिलकर छापा मारा। मौके से 5 कट्टों में कुल 198.300 किलो अवैध चंदन बरामद किया गया, जिसे तस्करी के लिए तैयार किया जा रहा था।

 मुख्य आरोपी फरार

मुख्य आरोपी सलीम पुत्र भंवर खा मूल रूप से थाना बड़ीसादड़ी के भागल गांव का निवासी है, जो इन दिनों कलंदर खेड़ा में किराए से रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो फिलहाल फरार है।

 जवानों की टीम रही मुस्तैद

इस कार्रवाई में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम शामिल रही—

निकुंभ थाना टीम: एएसआई असराम, भागीरथ राम, कमलेश, सोहन, प्रहलाद

डीएसटी टीम: हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम, भूपेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह (विशेष भूमिका), राजदीप सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार, विक्रम

DS7NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़ की खबरें सबसे पहले, सबसे सटीक

Post a Comment

Previous Post Next Post