उदयपुर रानी रोड पर दर्दनाक हादसा, पिकअप ने मारी टक्कर
एक युवती की मौके पर ही मौत, दो बहनें घायल
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के फतहसागर झील क्षेत्र के पास शनिवार शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। घूमने निकली तीन चचेरी बहनों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने रानी रोड पर टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रही 22 वर्षीय युवती कुसुम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो चचेरी बहनें – कृष्णा (16) और लगभग 4-5 साल की एक बच्ची घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची अंबामाता थाना पुलिस ने घायलों को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मृतका कुसुम भींडर की रहने वाली थी और इन दिनों पुला स्थित ननिहाल में ठहरी हुई थी। शनिवार को वह अपनी बहनों के साथ फतहसागर घूमने निकली थी। जैसे ही तीनों बहनें देवाली छोर से रानी रोड टी-प्वाइंट की ओर बढ़ीं, तभी सामने से आ रही पिकअप (RJ-27-55-2681) ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। रविवार को कुसुम के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
DS7NEWS NETWORK उदयपुर से संवाददाता की रिपोर्ट
Tags
Breaking News