रेजिडेंट्स की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, 450 ऑपरेशन टाले गए
DS7NEWS NETWORK, उदयपुर
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के दिलशाद हॉस्टल में डॉ. रवि शर्मा की मौत के बाद पांच दिन से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एमबी चिकित्सालय समेत सभी छह सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
- मरीजों को 4-5 घंटे लंबी कतार में इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा।
- पांच दिनों में 450 से अधिक रूटीन ऑपरेशन स्थगित किए गए।
कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौटने को मजबूर हैं।
हड़ताल के चलते कुछ मरीज अस्पताल आने से ही कतरा रहे हैं
रेजिडेंट्स की मांग, प्रदेशव्यापी प्रभाव
हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रवि शर्मा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने अस्पताल परिसर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस हड़ताल का असर प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी देखने को मिला, जहां रेजिडेंट्स ने दो घंटे की स्ट्राइक कर सेवाएं बाधित कीं।
रिपोर्ट: जिन्नत, उदयपुर
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News