मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत, आत्महत्या का संदेह
DS7NEWS नेटवर्क
रिपोर्टरः प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के नगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहाँ एक व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अचलपुरा निवासी 50 वर्षीय जवान सिंह (पुत्र भवानी सिंह) के रूप में हुई है।
हॉर्न बजाने के बाद भी नहीं हटा पटरी से
रेलवे कर्मचारी विजेंद्र सैनी के अनुसार, जवान सिंह स्टेशन के तीसरे सेट के नीचे बैठा हुआ था। दोपहर 12:45 बजे चंदेरिया से कोटा जा रही मालगाड़ी के नजदीक आने पर वह अचानक पटरी पर चला गया। लोको पायलट ने कई बार हॉर्न बजाकर उसे सचेत किया, लेकिन वह पटरी से नहीं हटा।
शरीर के अंग अलग, आत्महत्या का शक
घटना इतनी भयावह थी कि जवान सिंह का सिर और हाथ शरीर से अलग हो गए। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, हालाँकि सटीक कारण पुलिस जाँच के बाद ही स्पष्ट होगा
मौके पर पहुँचे स्थानीय लोग
घटना के बाद नगरी सरपंच देवकिशन रेगर और अन्य लोग मौके पर पहुँचे। मृतक की पहचान उसके पास मिले राशन कार्ड से की गई। वह विजयपुर थाना क्षेत्र के गाँव अचलपुरा (अभयपुर पंचायत) का निवासी था।
मालगाड़ी चालक ने घटना की सूचना स्टेशन कर्मचारियों को देकर अपनी यात्रा जारी रखी। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है
संवाददाताः प्रियंका कुमावत डीएस सेवन न्यूज, चित्तौड़गढ़
Tags
Breaking News