निंबाहेड़ा में रहस्यमयी युवती की मौत, हत्या की आशंका
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा (उपखंड क्षेत्र)। सोमवार सुबह बाडी मानपुर रोड स्थित भेरू बावजी की घाटी के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस चौकी इंचार्ज बाबूलाल, एएसआई सुरेंद्र चौधरी और कांस्टेबल बहादुर सिंह ने मौके का मुआयना किया। शव को 108 एंबुलेंस से निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में भेजा गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
DS7NEWS NETWORK
*निंबाहेड़ा*
Tags
Breaking News