बेगूं मेनाल में उमड़ी सैलानियों की भीड़: झरिया महादेव का झरना भी उफान पर, झरने के पास नहाने पर पाबंदी

मेनाल में पर्यटकों का रेला, प्राकृतिक झरने और ऐतिहासिक मंदिरों ने खींचा ध्यान
DS7NEWS NETWORK
रिपोर्टर: राहुल
डीएस सेवन न्यूज बेगूं, 23 जून 2025: बेगूं क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल में रविवार को प्राकृतिक झरनों और ऐतिहासिक शिल्पकला के दर्शन के लिए सैकड़ों पर्यटक पहुंचे। चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा समेत आसपास के जिलों और मध्यप्रदेश से आए लोगों ने यहां के हरे-भरे वातावरण और ठंडे जल का आनंद लिया।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रशासन ने झरने के आसपास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 फीट की दूरी तक नहाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। लोहे की चेन से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि पर्यटक झरने के नजदीक न जा सकें। इस साल अच्छी बारिश के कारण मेनाल का झरना 150 फीट की ऊंचाई से गिर रहा है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य

विंध्याचल पर्वतमाला की हरी-भरी पहाड़ियों और मेनाल के प्राचीन मंदिरों की नक्काशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही थी। लोग चट्टानों के बीच बहते पानी में नहाकर और झरने के पृष्ठभूमि में सेल्फी लेकर अपने पलों को यादगार बना रहे थे।

प्रशासनिक निरीक्षण

बेगूं के एसडीएम मनस्वी नरेश ने मेनाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने झरने के पास की सीढ़ियों पर भी बैरिकेड्स लगाने का आदेश दिया। इस दौरान रावडदा पंचायत के सरपंच राजकुमार सेन और वीडीओ इकबाल डायर भी मौजूद रहे।

झरिया महादेव में भी उमड़ी भीड़

मेनाल के अलावा झरिया महादेव में भी 25 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने ने पर्यटकों को आकर्षित किया। राजगढ़ पंचायत के सरपंच कैलाश चंद्र प्रजापत ने बताया कि यहां भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए पारसोली थाने की पुलिस तैनात की गई
DS7NEWS NETWORK की टीम की ओर से यह रिपोर्टिंग

संपादन: DS7NEWS डिजिटल

Post a Comment

Previous Post Next Post