जयपुर ESIC हॉस्पिटल को बम धमकी: कसाब के नाम से मेल, सर्च ऑपरेशन से मचा हड़कंप
डीएस सेवन न्यूज जयपुर के अजमेर रोड स्थित ESIC हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के आधिकारिक ईमेल पर बम धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब का नाम लिखा हुआ था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
धमकी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सदर थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियातन अस्पताल को खाली कराया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मरीजों, स्टाफ और आगंतुकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि कुछ मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
बम निरोधक दस्ते ने OPD, वार्ड, बाथरूम, पार्किंग सहित हर कोने की गहन जांच की, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
Tags
Breaking News