रुद्रप्रयाग में ट्रक ने ट्रैवलर को मारी टक्कर, वाहन अलकनंदा नदी में गिरा; उदयपुर के यात्री भी थे सवार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी।
ट्रैवलर में कुल 19 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 यात्री राजस्थान के थे और इनमें 6 उदयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई जबकि 7 घायल हुए हैं।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री उदयपुर के गोगुन्दा और शास्त्री सर्किल क्षेत्र के सोनी परिवार से संबंधित थे। ग्रुप चारधाम यात्रा पर निकला था और हादसे के समय बद्रीनाथ जा रहा था।
(DS7NEWS NETWORK)
Tags
Breaking News