चित्तौड़गढ़ किले पर बिजली गिरने से युवक की मौतः चार युवक झुलसे




चित्तौड़गढ़ किले पर गिरी आसमानी बिजली, एक युवक की मौत, चार घायल
DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH
संवाददाता: प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ किले पर बुधवार शाम आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में केसरपुरा निवासी 17 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र कालू सिंह राठौड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

मौके पर मौजूद एएसआई नवरंग लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक फ़तेश्वर महादेव मंदिर के पास घूमने आए थे। शाम के समय सभी ने मंदिर के बाहर खाना बनाया और वहीं बैठकर भोजन किया। तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए युवक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी उसी पेड़ पर तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई।

हादसे में घायल हुए युवकों में शामिल हैं:

बबलू (23) पुत्र गोपाल शर्मा, निवासी आमली, जिला भीलवाड़ा

पिंटू (15) पुत्र छोटू लाल धाकड़, निवासी मुरलिया, तहसील बेगूं

संजय (27) पुत्र सत्यनारायण वैष्णव, निवासी डेगरी खेड़ा, बेगूं

विपुल (19) पुत्र मुकेश खटीक, निवासी सावा, थाना शंभूपुरा (मामूली चोट)


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त वहां लगभग 15 युवक मौजूद थे। साथियों ने तुरंत झुलसे युवकों को संभाला और जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। सूरज सिंह की असामयिक मौत से उसके परिवार में गहरा शोक फैल गया है।

(रिपोर्ट: प्रियंका कुमावत, DS7NEWS NETWORK, चित्तौड़गढ़)


Post a Comment

Previous Post Next Post