निंबाहेड़ा बाड़ी-मकनपुरा मार्ग पर मिली युवती की लाश की हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

निम्बाहेड़ा: झाड़ियों में मिली युवती की लाश की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
DS7NEWS NETWORK, निम्बाहेड़ा
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के बाड़ी-मकनपुरा मार्ग के बीच सोमवार को झाड़ियों में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। पुलिस जांच के बाद मृतका की शिनाख्त रानी पुत्री मुकेश किर, निवासी नया बाजार, उपकारागृह के पास, निम्बाहेड़ा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वह हाल ही में निम्बाहेड़ा में किराए के मकान में रहने आई थी।

फिलहाल युवती की हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव के सुपरविजन और सदर थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट: DS7NEWS NETWORK, निम्बाहेड़ा


Post a Comment

Previous Post Next Post