गोगुंदाः घर से 100 मीटर दूर मिला विधवा का शव, गला घोंट व पत्थर से हत्या का शक, क्षेत्र में फैली सनसनी

गोगुंदाः घर से कुछ ही दूरी पर विधवा का शव मिलने से सनसनी, गला घोंट व पत्थर से मारकर हत्या की आशंका
डीएस 7 न्यूज गोगुंदा उपखंड के सायरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रावास के सरिया फला में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में 35 वर्षीय विधवा सविता गरासिया का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में गला घोंटने और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post