उदयपुर के सेक्टर-4 में चाकूबाज़ी की वारदात, नगर निगम कर्मचारी हरीश नकवाल गंभीर रूप से घायल

उदयपुर के सेक्टर-4 में चाकूबाज़ी की वारदात, नगर निगम कर्मचारी हरीश नकवाल गंभीर रूप से घायल
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के शांत माने जाने वाले सेक्टर-4 इलाके में सोमवार देर शाम उस वक़्त सनसनी फैल गई जब नगर निगम कर्मचारी हरीश नकवाल पर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, हरीश नकवाल अपने रोज़मर्रा के काम के बाद घर लौट रहे थे, तभी कुछ युवकों ने अचानक उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

इस सनसनीखेज़ वारदात के पीछे कुख्यात देवली गैंग का नाम सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश, दबंगई या गैंगवार बताई जा रही है, जिसकी जांच पुलिस बारीकी से कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ते असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं नगर निगम कर्मचारियों में इस हमले को लेकर भारी आक्रोश और डर का माहौल है

रिपोर्ट: अर्पिता चौहान, उदयपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post