चित्तौड़गढ़ कथा कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेनें उड़ाईं: अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह पकड़ा, 6 चेन और मंगलसूत्र बरामद
DS7NEWS NETWORK | रिपोर्ट: प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ शहर के देहली गेट क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल पर आयोजित संत प्रवचन कार्यक्रम के दौरान चेन चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6 सोने की चेन और एक मंगलसूत्र बरामद किया है।वारदात का तरीका
गिरफ्तार सभी महिलाएं बांछड़ा जाति की हैं और धार्मिक आयोजनों, रैलियों, शोभायात्राओं में शामिल होने वाली महिलाओं की वेशभूषा अपनाकर भीड़ में घुस जाती थीं। मौके का फायदा उठाकर वे गले से चेन और मंगलसूत्र खींचकर निकल जाती थीं। ये महिलाएं इससे पहले भी राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं।
शिकायत और पुलिस कार्रवाई
प्रार्थी कमलेश कुमार समदानी निवासी पंचवटी सैती ने रिपोर्ट दी कि 28 जून को रामद्वारा में कथा कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 से 11 बजे के बीच 7 महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और डीएसपी विनय चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच महिलाओं को डिटेन कर पूछताछ की, जिनमें से सभी ने वारदात कबूल की।
गिरफ्तार महिलाएं:
1. प्रीती मालवीय पत्नी घनश्याम (उ. 28) – थाना मनासा
2. प्रीती मालवीय पत्नी अंकित (उ. 25) – थाना मनासा
3. संगीता बाई पत्नी पिंटू (उ. 25) – थाना मनासा
4. जया बाछड़ा पत्नी रोहित (उ. 25) – थाना कुकड़ेश्वर
5. टीना मालवीय पत्नी अनिकेत (उ. 26) – थाना मनासा, जिला नीमच (म.प्र.)
पुलिस टीम में शामिल:
थानाधिकारी भवानीसिंह, एएसआई देवीलाल, कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह, सुनील, महिला कांस्टेबल रमता और मोनिका।
DS7 News Network के लिए चित्तौड़गढ़ से प्रियंका कुमावत की रिपोर्ट।
Tags
Breaking News