डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा नगर के कल्याण चौक स्थित सेवानिवृत आर्थोपेडिक डॉक्टर प्रभात कड़ावत के सुने मकान में चोरों ने गुरुवार तड़के बड़ी वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर कड़ावत और उनकी पत्नी पिछले एक महीने से अपने पुत्र के यहां पूना गए हुए थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन नकाबपोश चोर मकान में दाखिल हुए और अंदर के 10 ताले तोड़कर घर का सामान बिखेर दिया।
चोरों ने करीब तीन तोला सोना, एक किलो चांदी और एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर की नेट कनेक्टिविटी की लाइन भी काट दी, लेकिन पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
डॉक्टर कड़ावत और उनके पुत्र शुक्रवार सुबह ट्रेन से निंबाहेड़ा पहुंचे, जिसके बाद वारदात की जानकारी दी गई। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
DS7 NEWS NETWORK - निंबाहेड़ा
Tags
Breaking News