जयपुर में परिचित ने विवाहिता से किया रेप: अकेला पाकर की जबरदस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

जयपुर परिचित युवक ने विवाहिता से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
डीएस सेवन न्यूज जयपुर। सांगानेर इलाके में एक परिचित युवक द्वारा विवाहिता से रेप कर उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर सांगानेर थाने में आरोपी के खिलाफ रेप और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच सांगानेर थाना प्रभारी श्रीनिवास जांगिड़ कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया गया कि मई 2025 में काम के सिलसिले में पीड़िता की आरोपी परिचित युवक से मुलाकात हुई थी। अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती रेप किया और विरोध करने पर धमकाया।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post