रावतभाटा ब्राह्मणी नदी में बह गई पुलिया बहने से सुठाला टापू बना: 800 ग्रामीणों का संपर्क कटा, मरीज और गर्भवती महिलाएं परेशान अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी

सुठाला गांव पुलिया टूटी, गांव टापू में तब्दील: लुहारिया पंचायत के 800 ग्रामीणों की जिंदगी संकट में
डीएस सेवन न्यूज रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) लुहारिया पंचायत क्षेत्र के सुठाला गांव के लोग बीते एक साल से बुनियादी सुविधा – रास्ते – के लिए तरस रहे हैं। ब्राह्मणी नदी पर बनी पुलिया पिछले साल बहाव में बह गई थी, जिसके बाद 800 की आबादी वाला ये गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है।

तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुसीबत बन गया है, जबकि गर्भवती महिलाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीण खुद बना चुके हैं रास्ता, लेकिन…

गांव के सूरजमल और रतनलाल ने बताया कि दो साल पहले ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर पुलिया पर रास्ता बनाया था, लेकिन नदी के बहाव ने पिछले साल इसे भी बहा दिया। अब स्थिति ये है कि गांव के लोग न तो मजदूरी पर जा पा रहे हैं, न ही पशुओं को चरा पा रहे हैं।

गांव में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

सिर्फ सुठाला नहीं, पूरी पंचायत प्रभावित

यह समस्या सिर्फ सुठाला गांव तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी लुहारिया पंचायत में कई गांव इसी संकट से जूझ रहे हैं।

गांव के रतन लाल भील, रामलाल, नारूलाल, सुरेश, सेवाराम मेघवाल, चतुर्भुज जाट, रामलाल मेघवाल, गोपाल लाल भील, प्रेमराज भील, राजूलाल भील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और सरकारी उदासीनता ने गांव को अलग-थलग कर दिया है

विधायक को अवगत करा दिया गया: प्रधान आरती बारेशा

भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति की प्रधान आरती बारेशा ने बताया कि इस गंभीर समस्या की जानकारी स्थानीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ को दी जा चुकी है। विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि मेडिकल इमरजेंसी में कोई ग्रामीण परेशान नहीं होगा

      DS7NEWS NETWORK | ग्राउंड रिपोर्ट
      रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़
🖊️ रिपोर्टर: प्रियंका कुमावत

Post a Comment

Previous Post Next Post