बिरला सीमेंट पर लोकसभा पिटीशन कमेटी की नजर, 7 जुलाई को खनन साइट पर जांच दौरा!
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़। सीमेंट उद्योगों के हब कहे जाने वाले चित्तौड़गढ़ जिले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। लोकसभा की 18 सदस्यीय पिटीशन कमेटी आगामी 7 जुलाई को बिरला सीमेंट के 364.8 हैक्टेयर लीज खनन क्षेत्र का दौरा करेगी। कमेटी खनन क्षेत्र का साइट विजिट करते हुए स्थानीय लोगों से चर्चा करेगी और कथित अवैध गतिविधियों की जांच करेगी।
सूत्रों के अनुसार, बिरला सीमेंट के खिलाफ लीज एरिया में अनियमितताओं व गैर कानूनी गतिविधियों को लेकर कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी, जिसके चलते यह जांच दौरा तय हुआ है। खास बात यह है कि पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष खुद चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी हैं, जो स्थानीय परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं।
कमेटी का यह दौरा 7 से 11 जुलाई तक चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में प्रस्तावित है। 7 जुलाई को सुबह 11 बजे बिरला सीमेंट का दौरा, दोपहर 3 बजे खान विभाग व बिरला प्रबंधन से बातचीत की जाएगी।
जांच केवल बिरला सीमेंट तक सीमित क्यों?
जिले में निंबाहेड़ा क्षेत्र में भी कई बड़े सीमेंट प्लांट हैं, लेकिन जांच का दायरा सिर्फ बिरला सीमेंट तक सीमित रखना सवालों के घेरे में है। इससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह दौरा व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा या दबाव की राजनीति का हिस्सा हो सकता है।
तामझाम और खर्च भी चर्चा में
कमेटी के 4 दिवसीय दौरे का खर्च पीएनबी बैंक द्वारा उठाया जा रहा है। दौरे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।
मुख्य बिंदु:
7 जुलाई को बिरला सीमेंट खनन क्षेत्र का साइट विजिट
स्थानीय लोगों से चर्चा और शिकायतों की जांच
केवल बिरला सीमेंट पर फोकस, अन्य उद्योगों को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं
कमेटी अध्यक्ष सीपी जोशी, खुद चित्तौड़गढ़ सांसद
दौरे का खर्च पीएनबी बैंक उठा रहा है
बिरला सीमेंट वर्षों से चित्तौड़गढ़ शहर के विकास व रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे में इस तरह के अचानक उठाए गए कानूनी कदम और जांच कार्रवाइयों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं
DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH
Tags
Breaking News