कपासन में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार घर में सो रही थी पीड़िता तभी किया रेप

कपासन पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया
डीएस सेवन न्यूज कपासन पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी बहादुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुशलगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।  

     घटना की जानकारी
27 जून की रात, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ एक टपरी में सो रही थी, जबकि गर्मी के कारण परिवार के अन्य सदस्य बाहर सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे, आरोपी बहादुर ने अचानक टपरी में घुसकर पीड़िता का मुंह दबाया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।  

पीड़िता ने संघर्ष करते हुए आरोपी के हाथों को हटाया और चिल्लाई। उसकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे, लेकिन आरोपी टपरी के दूसरी तरफ से भाग निकला। परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे में फरार हो गया।  

 पुलिस ने दर्ज किया मामला 
घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार वाले थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बहादुर की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।  
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post