रावतभाटा में तेंदुए का तांडव: सेमलिया गांव में 4 पशुओं को बनाया शिकार, दहशत का माहौल"

रेनखेड़ा के सेमलिया गांव में तेंदुए का आतंक, तीन पशु मार डाले — ग्रामीण दहशत में
डीएस सेवन न्यूज रावतभाटा क्षेत्र की रेनखेड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत सेमलिया गांव में तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई से तेंदुआ लगातार रात के समय मवेशियों पर हमला कर रहा है। पशुपालक शिवराज सिंह और कालूसिंह ने बताया कि तेंदुआ अब तक दो गाय, एक बकरी और एक बकरी के बच्चे को अपना शिकार बना चुका है।

वन विभाग भी हरकत में आ गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने 1 जुलाई की रात एक बछिया, एक बछड़ा और एक बकरी को मार डाला। मामले की सूचना मिलते ही डीएफओ राहुल झांझड़िया और एसीएफ शोभाराम गुर्जर के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पगमार्क एकत्रित किए।

गुरुवार को गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस ऑपरेशन में वनरक्षक हमीराराम, श्रवणराम, सोनू गवारिया, अन्नू कंवर, भगवतीलाल, होमगार्ड शक्तिसिंह, और ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर लगातार निगरानी रख रहे हैं

DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post